गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायबरेली एम्स के लोकार्पण समारोह में मोदी वर्चुअली शामिल होंगे

रायबरेली : नरेन्द्र मोदी आगामी 25 फरवरी को रायबरेली के मुंशीगंज में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रुप में शामिल होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 फरवरी को होने वाले एम्स के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।
प्रो सिंह बघेल आज रायबरेली एम्स पहुँचे जहां उन्होंने 25 फरवरी को एम्स को राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकोट से वर्चुअल तरीके से एम्स रायबरेली को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। एम्स के लोकार्पण समर्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि 2009 में 900 करोड़ से रायबरेली एम्स को सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। इसका ज्यादातर विकास 2014 से 2024 के बीच हुआ है। रायबरेली एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें है और कई मेडिकल विभाग चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस दिन एम्स में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के कैंप भी लगाए जाएंगे। जिनमे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिसमे वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि लाभपरक योजनाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
इस मौके पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विधायक सलोन अशोक कोरी, अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि,जिलाधिकारी हर्षिता माधुर,मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव,एसपी अभिषेक अग्रवाल,एडीएम प्रशासन, सीएमओ एवम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *