भोपाल : मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। दोपहर को वे भोपाल से उज्जैन जाएंगे। उज्जैन में वे राज्यसभा सांसद बाल संत उमेशनाथ महाराज के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शिव ज्योति अर्पणम की बैठक (कालिदास अकादमी), इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
