गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार गुलजार

मुंबई : विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार गुलजार रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 535.15 अंक की छलांग लगाकर 73,158.24 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 162.40 अंक की तेजी लेकर 22,217.45 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.92 प्रतिशत उछलकर 39,834.45 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत चढ़कर 45,789.81 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3933 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2076 में लिवाली जबकि 1743 में बिकवाली हुआ वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 35 कंपनियां हरे जबकि 15 लाल निशान पर रही।
बीएसई में बैंकिंग में 0.04 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर शेष 19 समूहों में लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.66, सीडी 1.00, ऊर्जा 0.64, एफएमसीजी 0.95, वित्तीय सेवाएं 0.12, हेल्थकेयर 0.33, इंडस्ट्रियल्स 1.50, आईटी 1.83, दूरसंचार 1.37, यूटिलिटीज 1.03, ऑटो 1.85, कैपिटल गुड्स 1.80, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.18, धातु 1.32, तेल एवं गैस 0.06, पावर 1.38, रियल्टी 0.63, टेक 1.59 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.98 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04, जर्मनी का डैक्स 1.09, जापान का निक्केई 2.19, हांगकांग का हैंगसेंग 1.45 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.27 प्रतिशत मजबूत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *