चंडीगढ़ : अनमोल गगन मान ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर में 23 से 29 फरवरी तक चलने वाले पहले पर्यटन निवेशक सम्मेलन “रंगला पंजाब“ का उदघाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक केंद्र अमृतसर में सात दिनों तक चलने वाले यह विशाल समागम साहित्य, भोजन पदार्थों, संगीत, जोश और जज़्बे और पंजाब की ‘ सेवा भावना’ जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब महोत्सव का उद्देश्य विश्व भर के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजन भरपूर प्रदर्शनों का शानदार अनुभव प्रदान करना है। मनोरंजन के अलावा यह समागम आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को संभालते हुये भाईचारे में आपसी एकता और सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव की शुरुआत 23 फरवरी को खालसा कालेज, अमृतसर में करवाए जाने वाले शानदार उद्घाटनी समारोह समेत अन्य अलग-अलग समागमों के साथ होगी। इस समागम के दौरान प्रसिद्ध गायक सुखविन्दर सिंह की शानदार गायकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस दौरान पंजाब का नाटक एंड लिटरेचर फेस्टिवल पार्टिशन म्युज़ियम, टाऊन हाल में करवाया जायेगा। इस दो दिवसीय समागम में लेखकों, कवियों और बुद्धिजीवियों द्वारा पंजाब के इतिहास को दर्शाते साहित्य, रंगमंच और सभ्याचार की विशाल श्रेणी की समीक्षा की जायेगी।
इस महोत्सव में जूतियों, कपड़ों, बिजली के समान, उपकरणों आदि के बड़ी ब्रांडों के लिए एक बाजार स्थापित किया जाएगा। इस दौरान हस्तकला और हस्तशिल्प 100-150 दुकानें भी लगाई जाएंगी जो नवीनतम रूझानों की समीक्षा करेंगी क्योंकि पंजाब के कारीगरों द्वारा बनाऐ उत्पादों के भंडार के साथ-साथ लग्जरी रिटेलर भी अपने संग्रह का प्रदर्शन करेंगे।
इसके अलावा पंजाबी और अमृतसरी पकवानों की भरमार रहेगी। यहाँ 100- 200 स्टाल/ फूड ट्रक भारतीय, पंजाबी और अंतरराष्ट्रीय पकवानों की पेशकश करेंगे। हाज़िरीनों को मशहूर सैफों और घरेलू रसोइयों की तरफ से लाइव कुकिंग प्रदर्शनों को देखने का मौका मिलेगा। पंजाब की तरफ से दुनिया भर का सबसे बड़ा परांठा बना कर गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की कोशिश की जायेगी।
अमृतसर में 23 फरवरी से ‘रंगला पंजाब’ महोत्सव
