गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुर्मु 28 फरवरी से चार दिवसीय दौरे पर

भुवनेश्वर : द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी, जिसके लिए गुरुवार को तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना की अध्यक्षता में गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी, राज्य के पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति के दौरे वाले जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
मुर्मु 28 फरवरी को कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए रायरंगपुर का दौरा करेंगी। वह 29 फरवरी को मां किचकेश्वरी मंदिर में दर्शन करने जाएंगी और फिर धरणीधर कॉलेज में एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करने के लिए क्योंझर जाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
वह एक मार्च को बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए बरहामपुर का दौरा करेंगी। अगले दिन दो मार्च को राष्ट्रपति नयी दिल्ली रवाना होने से पहले कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए संबलपुर जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *