भोपाल : मोहन यादव आज उज्जैन और नीमच के प्रवास पर कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह उज्जैन में एक मार्च को होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में तैयारी बैठक करेंगेे। बैठक में उज्जैन में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024, उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला, विक्रमोत्सव सांस्कृतिक पर्व का शुभारंभ समेत अन्य कई कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे नीमच में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
