गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंद्रमा की कक्ष में पहुंचा ओडिसियस रोबोट

वाशिंगटन : अमेरिका में ह्यूस्टन स्थित इंट्यूएटिव मशीन्स कंपनी ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला पहला व्यावसायिक संगठन बनकर इतिहास रच दिया है जिसने ओडीसियस रोबोट को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा है। उड़ान निदेशक टिम क्रैन ने घोषणा की, “हम निस्संदेह पुष्टि कर सकते हैं कि हमारा रोबोट चंद्रमा की सतह पर है और वहां चहलकदमी कर रहा है।”

इस घोषणा के बाद कंपनी के कर्मचारियां में हर्ष की लहर व्याप्त हो गयी। यह अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण था। इससे पहले जब अंतरिक्ष यान चंद्रमा की ओर जा रहा था तो कंपनी के कर्मचारियों के लिए यह घबराहट भरी प्रतीक्षा थी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इंटुएटिव मशीन्स को इस मिशन के लिए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *