गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जोशी ने राजनाथ से किया सैनिक स्कूल निर्माण का अनुरोध

नई दिल्ली/देहरादून : गणेश जोशी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने रक्षा मंत्री से राज्य के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जनपद चमोली एक सीमान्त क्षेत्र होने के साथ, सैनिक बाहुल्य भी है। उन्होंने कहा कि सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं।
जोशी ने कहा कि इसके आसपास भी कोई सैनिक स्कूल संचालित नहीं है। उन्होंने कहा कि यहाँ के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षों से मांग की जाती आ रही है कि जनपद में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति, एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित अथवा स्वीकृत हो, जो देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों और पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में राज्य की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।
सिंह को जोशी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत होता है, तो उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *