जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहे 25 हजार रुपये के इनामी आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ दिनेश एमएन बताया कि साल 2014 में स्लीपर सेल द्वारा भारत के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की योजना थी। इस मामले में प्रदेश के सीकर, जोधपुर एवं जयपुर जिले से 13 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से 12 को कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद मेराजुद्दीन घटना के वक्त से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा 24 जनवरी 2018 को 25000 का इनाम घोषित किया गया था।
