लातेहार : नक्सली संगठन जेजेएमपी से जुड़े और दस लाख के इनामी जोनल कमांडर मनोहर परहिया उर्फ विमलेश परहिया अपने एक अन्य साथी एवं संगठन के एरिया कमांडर दीपक कुमार भुइयां उर्फ कुंदन के साथ आज आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक, लातेहार के कार्यालय में पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा, सीआरपीएफ पलामू जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सलियों को शॉल देकर स्वागत किया। साथ ही मनोहर परहिया को 10 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया। मनोहर परहिया (अमवाटिकर, छिपादोहर) व दीपक कुमार भुईयां (चापीकला, पांकी, पलामू) का रहने वाला है।
मौके पर पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सीआरपीएफ, कोबरा व जिला पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में दोनों नक्सलियों का सरेंडर करना बड़ी उपलब्धि है। आगामी होने वाला चुनाव की दृष्टि से भी यह बड़ी सफलता है। एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि पिछले दो वषों से लगातार सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुवार व जिला पुलिस के द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाई जा रही है। जिससे पुलिस को कई उपलब्धि भी मिली है। अभियान का ही नतीजा है कि दस लाख की इनामी मनोहर परहिया अपने एक दस्ता सदस्य एरिया कमांडर के साथ सरेंडर किया है।
इनामी नक्सली मनोहर परहिया ने किया आत्मसमर्पण
