गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार

जौनपुर : भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने शनिवार को जौनपुर जिले में मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल और उसके सहयोगी को किसान से दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम से जिले में नेवढ़ियां थाना क्षेत्र के तिवरान गांव निवासी धमेंद्र तिवारी पुत्र अभयनारायण तिवारी (बचानू) ने शिकायत दर्ज करायी थी कि लेखपाल स्वदेश पाण्डेय जमीन का सीमाकंन करने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है, पैसा न देने पर वह मेरा कार्य नहीं कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आज नेवढ़ियां बाजार में जाल बिछाकर अपरान्ह तीन बजकर 50 मिनट पर लेखपाल और उसके सहयोगी जितेन्द्र बहादुर पुत्र राजकुमार निवासी उसरांव थाना नेवढ़ियां को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नेवढ़ियां थाने में कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम वाराणसी लेकर चली गयी, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *