गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राष्ट्रीय राजमार्ग से 15 दिन के लिए हटा अवरोधक

व्यापारियों ने जिलाधिकारी का जताया आभार

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के गोपीगंज नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर विगत कई वर्ष से लगाए गए बैरिकेटिंग को जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर 15 दिन के ट्रायल पर हटा दिया गया, जिसे लेकर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया और जिलाधिकारी का आभर जताया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रमुख चौराहे पर अवरोधक लगाकर नगर को दो भाग में विभक्त कर दिया गया था। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इसे हटाने की लगातार मांग कर रहा था।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, महामंत्री दिनेश उमर ने अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए इससे व्यापार प्रभावित होने व्यापारियों के व्यापार पर पड़ रहे असर की बात को लेकर अवरोधक हटाने की आवाज बुलंद कर रहे थे। वर्षो बाद जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर व्यापार मंडल से जूम मीटिंग में समस्या सुनने के बाद 15 दिनों के ट्रायल पर अवरोधक हटाने का निर्देश दे दिए। कहा कि इस बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा तो हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। अवरोधक हटने के बाद नगर के व्यापारियों ने जहां जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया वही नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनके प्रयास की सराहना की। इस मौके पर अनीश जायसवाल,जगदीश गुप्ता,राजीव दुबे,सोनू अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *