गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल ने लाडली जगमोहन मंदिर में किए दर्शन

धौलपुर : भजनलाल शर्मा रविवार को धौलपुर के मचकुण्ड धाम स्थित लाडली जगमोहन मंदिर में दर्शन किए। शर्मा ने मंदिर में दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रूप से पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया एवं विधायक जसवंत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *