चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को ‘रन फार जीरो हंगर’ की थीम पर आयोजित ‘गुरुग्राम मैराथन 2024’ का क्रिकेटर शिखर धवन के साथ शुभारंभ किया। खट्टर ने इस अवसर पर सभी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक होने तथा राष्ट्र की मजबूती के लिए परस्पर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने हर साल फरवरी के अंतिम रविवार को गुरुग्राम मैराथन के आयोजन की घोषणा भी की।
