गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में वर्षा, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों के दौरान व्यापक वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बताया कि 26 फरवरी से 29 फरवरी तक हल्की बारिश होने और बर्फ गिरने का अनुमान है। गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.8 मिमी बारिश और 2.0 सेमी बर्फबारी हुई।
श्रीनगर में शनिवार देर रात के दौरान न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से कम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
गुलमर्ग में तापमान पिछली रात शून्य से कम 9.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है। पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा पिछली रात के शून्य से कम 7.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.6 डिग्री सेल्सियस है और दक्षिण कश्मीर में पिकनिक स्थल कोकेरनाग में पिछली रात शून्य से कम 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई और पिछले दिन शून्य से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *