गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 54वें दिन भी जारी

हिसार : संयुक्त किसान मोर्चा(एसकेएम) हिसार का पक्का मोर्चा धरना लघु सचिवालय में रविवार को 54 वें दिन भी जारी रहा।
धरने की अध्यक्षता जयबीर सरपंच और जसबीर सूरा ने संयुक्त रुप से की और संचालन राजू भगत सरसौद तथा अनिल बैंदा ने किया।
किसान नेता सरदानंद राजली ने बताया कि एसकेएम ने 26 फरवरी विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी आह्वान किया। उसी दिन डब्ल्यूटीओ सम्मेलन अबू धाबी में शुरू होने जा रहा है। डब्ल्यूटीओ भारत सरकार को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी )न देने के लिए मजबूर करने के साथ-साथ धन के रूप में लाभ के सीधे हस्तांतरण का तर्क देकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को वापस लेने के लिए जिम्मेदार है। दोनों प्रस्ताव किसानों, गरीबों और भारत की खाद्य सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हानिकारक हैं। एसकेएम ने देश के किसानों से सरकार की नीति का विरोध करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अपने ट्रैक्टर खड़े करने की अपील की है।
सरदानंद राजली ने कहा कि एसकेएम के आह्वान पर हिसार में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के साथ ट्रैक्टर मार्च करते हुए अपने ट्रैक्टरों को राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा करेंगे। जिस गांव के आसपास मुख्य स्थान पर जो राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहां अपने-अपने ट्रैक्टरों को दिल्ली की तरफ मूंह करके खड़े करेंगे। अपने-अपने गांवों के नजदीक लगते राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। ये एक रिहर्सल होगी। दिल्ली जाने से पहले की तैयारी की संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली जाने का आह्वान करेगा तो हिसार से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली कूच करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *