गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में तीन शातिर चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर/नैनीताल : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की पंतनगर पुलिस ने चोरी की आठ मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार‌ किया है।
पंतनगर पुलिस की ओर से शनिवार को अशोका लीलैंड कम्पनी के पास वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बिना नम्बर की संदिग्ध मोटर साइकिल को रोका गया। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। दोनों से गहन पूछताछ की गई । इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी निरंजन सिंह निवासी ग्राम नंदपुर थाना गदरपुर के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने संजय वन में चोरी कि मोटरसाइकिलों को छिपाया है। पुलिस दोनों की निशानदेही पर संजय वन से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी नितिन निवासी ग्राम आबाद नगर, थाना गदरपुर उधम सिंह नगर और चंदन कुमार निवासी ग्राम नंदपुर थाना गदरपुर उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *