गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जापान रूसी संगठनों, व्यक्तियों के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा

टोक्यो : जापान रूसी संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को समर्थन जारी रखने की योजना बना रहा है। जापानी ब्रॉडकास्टर ‘एनएचके’ ने प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के हवाले से रविवार को यह खबर दी।
जी-7 के नेताओं ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को एक वर्चुअल बैठक की।श्री किशिदा कहा कि लंबे समय तक लड़ाई चलने के कारण यूक्रेन की स्थिति कठिन हो गई है और अब यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाना महत्वपूर्ण है। जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि यूक्रेन का समर्थन करना 2024 में एशियाई देश की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा।
वर्ष 2022 में यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं और उसके साथ व्यापार को बहुत कम कर दिया है। जापान ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाकर इस संघर्ष में यूक्रेन का समर्थन किया। उसी समय, जून 2023 में,श्री किशिदा ने कहा,“ हम माॅस्को के साथ संबंधों में अपने राष्ट्रीय हितों के साथ आगे बढ़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *