गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी नक्सली ने किया समर्पण

सुकमा : छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुकमा पुलिस अधीक्षिक के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुकमा पुलिस अधीक्षक के सामने नक्सलियों के बटालियन दो का आठ लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर नागेश ने समर्पण कर दिया।
पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने बताया कि सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस जवानों के समक्ष मोस्ट वांटेड नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली आठ लाख का इनामी है। नक्सलियों की अमानवीय विचारधारा से प्रताडि़त और शासन की पुनर्वास नीति व जिला पुलिस की पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर कर दिया।
उन्होंने बताया कि नक्सली नागेश उर्फ पेड़कम ऐरा नाम से जाना जाता था। आत्मसमर्पित नक्सली संगठन की बटालियन नंबर-1 कंपनी की नंबर-2 में सक्रिय था। वो ताड़मेटला समेत करीब 10 बड़ी घटनाओं में शामिल था। बता दें कि ताड़मेटला घटना में 76 जवान बलिदान हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *