भोपाल : रेलवे का सामान को कबाड़ में बेचने के मामले में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने नौ आराेपियों को गिरफ्तार कर रेल सम्पत्ति बरामद की है। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के रेल प्रवक्ता ने आज बताया कि 24 फरवरी को मुखबिर से मिली पर आरपीएफ की टीम भोपाल स्थित न्यू कबाड़ खाना पहुंची। जहाँ रेलवे के स्क्रैप मटेरियल को छह लोग एक लोडिंग वाहन से उतार कर कबाड़ी को बेच रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह स्क्रैप मटेरियल संत हिरदारामनगर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य से निकला है, जिसे जब्त कर वाहन सहित आरपीएफ थाने लाया गया।
इस मामले में आरपीएफ ने आइसा कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार अमजद खान तथा मोहम्मद गोरी, मो हनीफ, रानु खान, अथर खान, अन्सार खान, इकबाल, रिजवान, शेख रहीम के खिलाफ रेल संपत्ति की चोरी का अपराध दर्ज किया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
आरपीएफ ने 9 आरोपियों से रेल सम्पत्ति बरामद की
