गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भजनलाल आज मुरैना में, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भोपाल : भजनलाल शर्मा आज क्लस्टर प्रवास के तहत मध्यप्रदेश के मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री शर्मा सुबह 11 बजे मुरैना जिले के धनेला के पास करह आश्रम परिसर पहुंचेंगे। यहां वे करहधाम परिसर स्थित मंदिर में दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर को एक बजे वे मुरैना टाउन हाल में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे मुरैना जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम पांच बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *