शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मौसम के मिजाज बदलने से आज सुबह तेज वर्षा होने के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की खबर है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार शिवपुरी में पिछले दो दिनों से बादल छाये हुए थे। मौसम के अचानक मिजाज बदलने से तड़के आज करेरा अनुविभाग के कुछ गांव में तेज बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि होने की सूचना है। ओलावृष्टि होने से खेतों में सरसों की कटी हुई फसल जो सूखने को रखी थी, नुकसान पहुंचाने की आशंका है। एक बार काफी ठंडा हो गया है। अभी भी बूंदाबांदी जारी है।
