गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाने के छतवई गांव में आज दोपहर आंधी और वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार छतवई गांव के आदिवासी टोला के दो बच्चे गणेश बैगा (07) और मनीषा बैगा (10) चचेरे भाई बहन लकड़ी बीनने महुआर गए थे कि एकाएक आंधी-पानी आ गया, जिससे बचने के लिए वे एक महुए के वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। कुछ समय बाद उसी वृक्ष के ऊपर बिजली गिरी, जिससे दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल भेज कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *