गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चट्टान धसकने से चार मजदूर दबे

तीन के शव बरामद, एक की तलाश

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले के राष्ट्रीय खनिज विकास निगम बैलाडीला में आज चट्टान धसकने से चार मजदूर दब गए, जिसमें तीन मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए और एक मजदूर कि तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राव ने बताया कि बैलाडील के किरंदुल इलाके से एलएडटी कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था। चौदह मजदूर कार्यरत थे। चट्टान घसकने पर दस मजदूर भाग निकलने में सफल हो गए। चार मजदूर दब गए, जिनमें से तीन मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक की तलाश जारी है। तीन मजदूर कलकत्ता के है। एक मजदूर बिहार का है।
श्री गौरव ने बताया कि घटनास्थल पर बडे पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। स्थानीय प्रशासन के अलावा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है। किरंदुल में एक स्क्रीनिंग प्लांट की रिटेनिंग वॉल बनाने का काम चल रहा था। खदान ढह गई और बडे-बडे पत्थर नीचे गिर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *