संवाददाता। गौरवशाली भारत
नांगल चौधरी। राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस गर्ल्स ब्वाय वॉलिंटियर्स ग्रुप ने सुबह योगाभ्यास के साथ मुकुन्ददास गौशाला में स्वच्छता को लेकर श्रमदान किया। गौशाला परिसर में लगे पेड़ -पौधों का संरक्षण करते हुए शुष्क पौधों में जल से सिंचाई की और उन्हें पुनर्जीवित किया।

महाविद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय इकाई में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता और डॉ. दीपक शर्मा की देखरेख में सभी वॉलिंटियर्स द्वारा सड़क सुरक्षा पर स्लोग्न लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। साथ ही सभी वॉलिंटियर्स ने वार्ड की गलियों में विजिट करते हुए और स्लोगन बैनर बोर्ड से सड़क दुर्घटना और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
