दो दिवसीय एथलीट मीट में पहले दिन की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का रहा उम्दा प्रदर्शन
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय आयोजित 27वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप पूर्व प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार गोयल मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में खेलों का अधिक महत्व है। खेलों से शारीरिक पुष्टता मिलती है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल की प्रमुखता में खेल-कूद की भावना, टीम भावना, एक खेल को चुनना और अपने खेल में निखार लाना जैसे अन्य विषयों के बारे में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने खेल-कूद प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों को संबोधित किया और बताया कि खेल-कूद में विद्यार्थियों को उत्साह के साथ भाग लेना चाहिय। शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता के लिए खेल को जीवन में जरूरी बताया साथ ही कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतिदिन खेल का अभ्यास करना चाहिए।
वार्षिक एथलेटिक मीट की 400 मीटर रेस में विजेता छात्र में प्रथम स्थान पर अनिल कुमार रहे। द्वितीय स्थान पर विपिन और तृतीय स्थान अनिल को मिला। तो वहीं 400 मीटर रेस में विजेता छात्राओं में प्रथम स्थान अंकिता और द्वितीय स्थान राजबाला, तृतीय स्थान महक को मिला। 800 मीटर रेस में विजेता छात्राओं में प्रथम स्थान पर अंकिता, द्वितीय स्थान राजबाला और तृतीय स्थान स्वाती को मिला। तो वहीं 800 मीटर रेस में विजेता छात्र में प्रथम स्थान पर अनिल कुमार, द्वितीय स्थान पर नवीन और तृतीय स्थान अनिल को मिला।
प्रतियोगिता शॉटपुट में विजेता छात्र में प्रथम स्थान पर मनीष, द्वितीय स्थान पर हितेश कुमार और तृतीय स्थान अंकित को मिला। वहीं शॉटपुट में विजेता छात्राओं में प्रथम स्थान निकिता, द्वितीय स्थान पायल और तृतीय स्थान अंकिता और रेखा को मिला। वार्षिक एथलेटिक मीट की पहले दिन की प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा विजेताओं को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।




