गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्व विभाग का तकनीकी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को बरनाला जिले के मेहल कलां के तहसीलदार के कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात कुलबीर सिंह को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हािा गिरफ्तार किया।
सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला शहर मेहल कलां निवासी संजय सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपी ने संबंधित हलका पटवारी हरदेव सिंह के माध्यम से नायब तहसीलदार मेहल कलां से रजिस्ट्री करवाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद पटियाला रेंज की सतर्कता ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को मौके पर ही पकड़ उस समय दबोच लिया जब वह दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सतर्कता ब्यूरो रेंज पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा और जांच के दौरान अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *