करौली : राजस्थान में करौली जिले के श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में छह महीने से फरार चल रहे आरोपी पदम सिंह गुर्जर को बुधवार को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया कि किन्दूरी निवासी पदमसिंह जिले में टॉप 10 में वांछित आरोपी था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त पदम सिंह अपने गांव आया हुआ है। सूचना पर एसएचओ श्रीमहावीरजी कैलाश चंद एवं डीएसटी प्रभारी रामवीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपी के गांव में दबिश दी गई।
पुलिस टीम को देख आरोपी पदम सिंह अपने खेत से बीहड़ की तरफ भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना श्रीमहावीरजी एवं नई मंडी हिंडौन में मारपीट एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज हैं।
मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित इनामी गिरफ्तार
