गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाविद्यालय में 27वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

  • दो दिवसीय खेल- कूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का रहा उम्दा प्रदर्शन
  • विद्यार्थी अनिल और महक को मिला बेस्ट प्लेयर का एवार्ड
  • मुख्य अतिथि गोविन्द चौधरी ने खेल विजेताओं को किया पुरुस्कृत

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नांगल चौधरी। शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय में 27वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को पुरुस्कार वितरण समारोह के साथ समपन्न हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि स्वरूप कोलकाता से पहुंचे चौधरी बैजनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एवं अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद राम चौधरी द्वारा समारोह में खेल-कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट एवं उम्दा प्रदर्शन के विजेता छात्र- छात्राओं को मेडल – मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को खेलों का महत्व और शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्होनें विद्यार्थियों को परोपकार एवं त्याग की भावना से अवगत करवाया। महाविद्यालय प्राचार्य ने भी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें उत्साह के साथ खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अचल दहिया और आरपीएम बीएड कॉलेज से प्राचार्य डॉ. मनोज जाखड़ ने भी खिलाड़ियों को खेलों का महत्व समझाया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने में डीपीई डॉ. हंसराज गुर्जर का विशेष योगदान रहा।

महाविद्यालय की 27वीं वार्षिक एथलेटिक मीट में 5000 मीटर रेस में विजेता छात्र में प्रथम स्थान पर अनिल कुमार रहे। द्वितीय स्थान पर सचिन और तृतीय स्थान अनिल को मिला। तो वहीं 1500 मीटर रेस में विजेता छात्राओं में प्रथम स्थान अंकिता और द्वितीय स्थान निकिता, तृतीय स्थान राजबाला को मिला। वहीं 100 मीटर रेस में विजेता छात्र में प्रथम स्थान पर सचिन, द्वितीय स्थान विपिन और तृतीय स्थान अनिल कुमार को मिला। तो वहीं 100 मीटर रेस में विजेता छात्रा में प्रथम स्थान पर पलक, द्वितीय स्थान पर रेखा और तृतीय स्थान अंकिता को मिला।

इस खेल-कूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का एवार्ड बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिल कुमार और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा महक कुमारी को मिला। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ़ सहित कई गणमान्य स्वजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *