देहरादून : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तराखंड के देहरादून की क्लेमनटाउन छावनी परिषद के दो कार्मिकों को रिश्वत लेते गिरफतार कर लिया। सीबीआई के देहरादून इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक इन्दु मोहन नेगी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को स्थानीय एक व्यक्ति की शिकायत को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर गठित ट्रैप टीम ने अपराह्न तीन बजे परिषद के कार्यालय में अपना जाल बिछाया। इस दौरान, शिकायतकर्ता से कुल ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते अरुण कुमार, डॉग शूटर और निपिन बिंदल, चौकीदार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
श्री राठी ने बताया कि दोनो को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 120 बी साजिशन आपराधिक भ्रष्ट गतिविधि के अंतर्गत, निरुद्ध कर स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जहां से आज दोनो को सीबीआई के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। समाचार लिखे जाने तक न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा है।
सीबीआई ने छावनी परिषद के दो कार्मिकों को रिश्वत लेते पकड़ा
