गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पोषण के लिए कार्टून पुस्तकों का लोकार्पण

नई दिल्ली : स्मृति ईरानी ने गुरुवार को पोषण उत्सव अभियान के अंतर्गत कार्टून पुस्तकों का लोकार्पण किया जो 11 भाषाओं में उपलब्ध होंगी और देशभर में 14 लाख आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को वितरित की जाएंगी। गैर सरकारी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ने ये पुस्तकें जारी करते हुए कहा कि इनसे भारत के परंपरागत और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बार में आम जनता को अवगत कराया जा सकेगा। कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा अन्य मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं भी मौजूद थी।
ये कार्टून पुस्तकें अमरचित्र कथा के सहयोग से प्रकाशित की गयी हैं और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को लोकप्रिय बनाने के लिए लाेकप्रिय कार्टून पात्रों का प्रयाेग किया गया है। इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अमर चित्र कथा के बीच सहयोग से बच्चों के बीच समग्र पोषण के लिए लोकप्रिय कार्टून चरित्रों का लाभ उठाना है। ये पुस्तकें 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी और देशभर में 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के बीच वितरित की जाएगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *