गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गडकरी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार पर टेका माथा

मिर्जापुर : नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यहां विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। गडकरी ने यहां 1750 करोड़ रुपए से बनने वाले सड़क एवं पुल का शिलान्यास करने से पहले देवी के दरबार पहुंच कर मां चरणों में शीश नवाया और देवी की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा। सारे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल मंदिर के पुरोहित रत्नाकर मिश्र एवं उनके सहयोगी पंडितों ने सम्पन्न कराया।
केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित लधु त्रिकोण मां काली एवं मां सरस्वती देवी के भी चरणों में शीश नवाया। उन्होने विंध्याचल में कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था। उनके दर्शन पूजन के बाद आम दर्शनार्थियों के द्वारा दर्शन पूजन फिर शुरू किया गया।
इससे पहले गडकरी का हैलिपैड पर स्वागत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया। साथ में स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर पटेल एवं पदाधिकारी थे । इस अवसर पर कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी औरजिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन सहित पूरा सरकारी अमला मौजूद था।
गडकरी ने विंध्याचल मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वे मंदिर परिसर में कोरिडोर निर्माण कार्य की प्रशंसा भी की। केंद्रीय मंत्री इससे पहले भी मां के दरबार में आ चुके हैं। पर इस बार नये स्वरूप को देखते ही अभिभूत हो ग‌ए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *