शिमला : हिमाचल प्रदेश में मनाली सोलंगनाला मार्ग पर नेहरू कुण्ड में शनिवार को भारी हिमस्खलन होने से पांच गाड़ियां दब गयीं। गौरतलब है प्रदेश में गत 24 घंटे से बारिश और हिमपात जारी है। लगातार बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर बर्फ जमा हो गयी है। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मनाली में हिमस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटकों सहित प्रदेशवासियों को राहत प्रदान करने के लिये सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “ मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि सब सुरक्षित हों और वहां सब कुशल मंगल हो। ”
नेहरूकुण्ड में हिमस्खलन होने से पांच गाड़ियां दबीं
