गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोपाल स्नैक्स का आईपीओ छह मार्च को खुलेगा

अहमदाबाद : गोपाल स्नैक्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह मार्च को खुलेगा। कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि गुजरात के राजकोट स्थित गोपाल स्नैक्स लिमिटेड कंपनी ने अपने पहले सार्वजनिक प्रस्ताव के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य बैंड 381 से 401 रुपये तय किया है। कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए छह मार्च बुधवार को खुलेगा और 11 मार्च सोमवार को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 37 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं।
यह निर्गम पूरी तरह से 650 करोड़ रुपये तक की बिक्री का प्रस्ताव है। यह कंपनी ‘गोपाल’ ब्रांड के तहत विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट उत्पादों की पेशकश करती है जिसमें नमकीन और गठिया जैसे स्नैक्स, वेफर्स, एक्सट्रूडर स्नैक्स और स्नैक पेलेट्स जैसे पश्चिमी स्नैक्स के साथ-साथ तेजी से बिकने वाले उपभोक्ता सामान सहित पापड़, मसाले, चना का आटा या बेसन, नूडल्स, रस्क और सोन पापड़ी शामिल हैं।

30 सितंबर 2023 तक इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में 276 एसकेयू के साथ 84 उत्पाद शामिल थे, जिससे विभिन्न प्रकार के स्वाद और प्राथमिकताओं को पूरा किया गया। इस कंपनी ने पूरे भारत में अपना विस्तार किया है, अपने उत्पादों को दस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 523 से अधिक स्थानों पर बेच रही है। इस कंपनी के वितरण नेटवर्क में तीन डिपो और 617 वितरक शामिल हैं और इसके बिक्री और विपणन टीम में 741 कर्मचारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *