गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ना पूरे उत्तर प्रदेश के लिये गर्व का विषय है। भाजपा ने 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। श्री योगी ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से लोक सभा चुनाव का प्रत्याशी बनने पर 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन। यह काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ‘मोदी की गारंटी’ पूरे देश में गूंजने जा रही है। आपके यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की पुनः ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। हर हर महादेव।”
इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित ‘राष्ट्रनीति’ पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय शुभकामनाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *