गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया से आगरा जायेंगे हजारों की संख्या में दलित

देवरिया : आगरा में सात मार्च को आयोजित अनुसूचित वर्ग के महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से करीब पांच हजार दलित सम्मेलन में भाग लेने जायेंगे। सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्बोधित करेंगे।
यहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की रविवार को बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि पूर्व विधायक,प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बेचनराम ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मोदी और योगी के नेतृत्व में दलित समाज के भले के लिये बहुत काम किया है। सरकार के जनधन,आयुष्मान, आवास, मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ दलित समाज के लोगों को मिला है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न और उनसे जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम भाजपा की सरकार ने किया।अब समय आ गया है कि हम सभी भाजपा को भी कुछ दें और फिर एक बार केंद्र में मोदी सरकार बनाये।इसी के संकल्प के लिये 7 मार्च को आगरा में दलित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया गया है।
सम्मेलन के प्रभारी,भाजपा जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल ने कहा कि इस सम्मेलन में जिले से पांच हजार दलित समाज के लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है।इसके लिये सभी विधानसभाओं में बसें लगायी जायेंगी।यह महासम्मेलन फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *