गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं : राजस्थान में झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया कि शनिवार देर रात जिला स्पेशल टीम एवं थाना पुलिस के द्वारा बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पोसाना स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति हाथ में थेला लिए दिखाई दिया।

जो पुलिस को देखे कच्चे रास्ते की तरफ भागने लगा। जिसको घेराबंदी कर पकड़कर नाम पूछा तो संदीप कुमार बुगालिया (35) बताया। थेले में चेक किया तो 18 किलो अवैध गांजा मिला जिसको जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से गांजा के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में नागौर में एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *