जम्मू : मनोज सिन्हा ने रविवार को पुंछ में मारे गए नागरिकों के परिजनों को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति पत्र सौंपे। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, आवासीय उद्देश्यों के लिए परिवारों को एक-एक कनाल भूमि के आवंटन आदेश भी सौंपे गए। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने परिवार के सदस्यों को भविष्य में जम्मू-कश्मीर प्रशासन से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पुंछ जिले के सुरनकोट के गांव बुफलियाज के निवासी सफ़ीर अहमद की पत्नी ज़रीना बेगम को, शब्बीर अहमद के भाई मोहम्मद कबीर, शौकत अली के भाई मोहम्मद रजाक को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
