गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में भाजपा का मिशन-25 होगा पूरा

जयपुर : सतीश पूनियां ने दावा करते हुए कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदेश में मिशन-25 एवं देश में मिशन-400 पूरा होगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। डा पूनियां रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए ‘विकसित भारत संकल्प पत्र’ सुझाव के लिए एलईडी वाहन शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि देशभर का संकल्प पत्र बनेगा, इसमें श्री मोदी को सीधे सलाह दे सकते हैं और हम धरातल तक जाकर उनका संकलन करेंगे, प्रत्येक लोकसभा में दो वीडियो वैन रथ के माध्यम से लोगों के सुझावों का संकलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख नेताओं ने बैठक कर लोकसभा की रणनीति पर चर्चा की है, जिसमें प्रचार प्रसार है, प्रवास, किस तरीके से मिशन-25 को पूरा करने के लिए सब लोग जुटें और भाजपा का 370 का जो श्री मोदी ने लक्ष्य दिया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का 400 पार का लक्ष्य दिया है, इस मिशन को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी लोग और कार्यकर्ता संकल्पित और प्रतिबद्ध हैं, इस पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
डा पूनियां ने कहा कि राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित होने से सकारात्मक माहौल है वहीं आगामी दिनों में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी तो उसके बाद शेष नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान में मिशन25 और पूरे देश में मिशन400 को पूरा करेगी और श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, यह देश की जनता ने मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में एक मिश्रण है इसमें अनुभव का, युवाओं का, अलग-अलग क्षेत्र के लोग हैं, केवल राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है, इसकी व्यापकता पूरे सामाजिक क्षेत्र तक है, इस सूची में हर तरीके के लोग हैं, कुल मिलाकर देश की संसद बहुरंगी है, उसमें हर तरीके का समावेश है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विजन है उसका इंपैक्ट इसमें साफ तौर पर दिखता है। इसलिए पहली सूची में 195 लोग और आगामी समय में जो शेषनामों की सूची आएगी उसमें भी अपेक्षाकृत और ज्यादा होमवर्क पार्टी का दिखेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर मोर्चे पर आर्थिक, धार्मिक या वैश्विक स्तर पर खुद को साबित किया और भारत का स्वाभिमान बढ़ाया है वहीं कांग्रेस के पास ना मुद्दे हैं ना नेता हैं, 55 साल तक कांग्रेस ने लूट और झूठ का खेल खेला और जनता को गुमराह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *