जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रामसू इलाके में पोगल मालीगाम में उस समय हुई जब वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों की पहचान अब्दुल वहीद , मोहम्मद अयूब बाली , अदबुल रशीद और अन्नायतुल्ला के रूप में की गयी है। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
