गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के फूलपुर गांव के रहने वाले दिनेश कुमार (35) अपने मामा आज्ञाराम के यहां चंदारती गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी गांव में स्थित दुकान के बाहर मामा के दो पुत्रों के साथ बीती रात सो रहे थे कि दो हमलावरों ने दिनेश के सिर पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनेश कुमार बभनान में स्थित सी.डी.यादव इंटर कॉलेज में बतौर प्राचार्य कार्यरत थे। एसपी के अनुसार,मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि दूसरे की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।
गोण्डा में प्राचार्य की हत्या
