गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में 12 करोड़ से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल

लखनऊ : जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना के तहत चार मार्च तक उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 10 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन पहुंचा दिया गया है जिससे 12 करोड़ 62 लाख से अधिक ग्रामीण आबादी लाभान्वित होगी।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यूपी के 12 करोड़ 62 लाख 84 हजार 160 ग्रामीणों तक शुद्ध पेयजल का सीधा लाभ पहुंचा तो वहीं दो करोड़ दस लाख 47 हजार 360 ग्रामीण परिवारों तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टेप कनेक्शन पहुंच गया है।
उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। यूपी में एक लाख 16 हजार 388 युवाओं को प्लंबिंग, एक लाख 16 हजार 388 इलेक्ट्रीशियन, एक लाख 16 हजार 388 मोटर मैकेनिक, एक लाख 16 हजार 388 फिटर, एक लाख 74 हजार 582 राजमिस्त्री, एक लाख 16 हजार 388 पम्प ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक चार लाख 80 हजार 205 से अधिक महिलाओं को पानी जांच की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
सूत्रों ने दावा किया कि कभी पानी के लिए तरसते बुंदेलखंड में सरकार ने शत-प्रतिशत साफ पानी भी पहुंचा दिया है तो वहीं विंध्य क्षेत्र में भी लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। बुंदेलखंड के सभी सातों जनपद शतक लगाने की ओर अग्रसर हैं। महोबा ने 99 तो ललितपुर में 98.79 फीसदी से अधिक लक्ष्य भी हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *