गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को पहला पीएलआई-ऑटोमोटिव सर्टिफिकेट मिला

नई दिल्ली : इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) मानेसर ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स के लिए भारी उद्योग मंत्रालय की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत पहला पीएलआई – ऑटोमोटिव सर्टिफिकेट प्रदान किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक की बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ओला एस1 प्रो (जेन2) ने ऑटोमोटिव पीएलआई प्रमाणपत्र के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत डीवीए के मानदंडों को पूरा किया, जो उन्नत ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी उत्पादों के स्वदेशीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
उन्हें आईसीएटी से यह प्रमाणपत्र ‘मेक इन भारत’ अभियान के प्रति उनके समर्पण और घरेलू उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए मिला है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना (एनईएमएमपी) 2020 की शुरुआत की गयी थी। यह योजना देश के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और अपनाने के लक्ष्य और समय सीमा निर्धारित करती है। आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ और भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय ने 2021 में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए पीएलआई योजना शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *