शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी और लाहौल स्पीति जिलों के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के मंडी जिले में सुबह करीब 06:56 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मंडी जिले के थुनाग उपखंड में कोयल में 31.57 देशांतर और 77.18 अक्षांश पर पांच किमी की गहराई पर स्थित था।
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार अपराह्न करीब 01:28 बजे लाहौल स्पीति के बर्फीले क्षेत्र में भी समान तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इस दौरान, भूकंप का केंद्र 32.15 देशांतर और 77.67 अक्षांश पर पांच किमी की गहराई में स्थित था। कम तीव्रता वाले इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई।
हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
