शाजापुर : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आज उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कुछ लोगों ने श्री गांधी के सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के जयकारे लगाए और साथ ही गांधी को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश के ब्यावरा से शाजापुर जिले के रास्ते पर थी। इस दौरान गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता एक खुली जीप में सवार थे। जैसे ही ये काफिला रास्ते से गुजरा, सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए।
इन लोगों को देख कर गांधी गाड़ी से उतरकर उनसे मिलने पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गांधी को आलू देने की कोशिश की, तो गांधी ने वो आलू उनसे ले लिए और उन्हें धन्यवाद दिया।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, जो गांधी को आलू देने ही वहां पहुंचे थे। उनके हाथों में भाजपा के झंडे भी थे। समूची घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राहुल को देख कर लगे मोदी-मोदी के नारे
