गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 कृषि अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा में जिले में जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी गई कि उसकी खाद बीज की दुकान का लाईसेन्स नया जारी करने की एवज में कृषि अधिकारी संजीव कुमार जिला परिषद खैरथल-तिजारा द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज पुलिस निरीक्षक प्रेमचन्द द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी कृषि अधिकारी को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानो की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *