मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे बढ़कर 82.89 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 82.90 रुपये प्रति डॉलर रहा था। शुरूआती कारोबार में रुपया 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर सपाट खुला सत्र के दौरान लिवाली होने से यह 82.93 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 82.86 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.90 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 82.89 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
