डिंडोरी : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज एक बैंक के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीबीआई ने प्रदेश के डिंडोरी जिले में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को शिकायतकर्ता से 8000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। शाखा प्रबंधक ने 1,64,000/-रुपये के स्वीकृत केसीसी ऋण का भुगतान करने के लिए आरोपी से आठ हजार रुपये रिश्वत की मांग किया था।
