गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, कोयंबटूर की यात्रा पर जायेंगे

नई दिल्ली : जगदीप धनखड़ आठ मार्च, को बेंगलुरु (कर्नाटक), तिरुवनंतपुरम (केरल) और कोयंबटूर (तमिलनाडु) की यात्रा करेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि अपने एक दिवसीय यात्रा में बेंगलुरु में श्री धनखड़ इसरो उपग्रह एकीकरण एवं परीक्षण प्रतिष्ठान (आईएसआईटीई), बेंगलुरु का दौरा करेंगे और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। धनखड़ केरल के तिरुवनंतपुरम में राजनका पुरस्कार प्रदान करने के अवसर पर मुख्य अतिथि भी होंगे। उपराष्ट्रपति महाशिवरात्रि समारोह में तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र का भी दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *