श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इन दिनों आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं तथा जम्मू-कश्मीर में आज रात से सात मार्च की दोपहर तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने का अनुमान हैं। कश्मीर घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ लेकिन आज तापमान शून्य से नीचे रहा।
